बिलासपुर, 27 जनवरी 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी 2026 को सवेरे 9 बजे से किया जा रहा है। एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी का आयोजन स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में एवं बास्केटबॉल का आयोजन शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा बैडमिंटन एवं फुटबॉल का आयोजन जिला खेल परिसर सरकण्डा में किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 4 विकासखण्ड के इन 10 खेलों के सभी प्रथम आए बालिका एवं महिला प्रतिभागियों को 2 आयुवर्ग में 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
पीएम केयर एवं प्रवर्तकता कार्यक्रम से लाभान्वित बच्चों ने किया कलेक्टर से मुलाकात
मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/- जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा प्रधानमंत्री केयर एवं प्रवर्तकता कार्यक्रम से लाभान्वित बालकों का वार्षिक गतिविधि कार्यक्रम अंतर्गत जिला कलेक्टोरेट कार्यालय का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव […]
हिंसा से मुक्त और सुरक्षित–समृद्ध बस्तर हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
हिंसा से मुक्त और सुरक्षित–समृद्ध बस्तर हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 18 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर को हिंसा से मुक्त कर शांति, विकास और विश्वास के मार्ग पर आगे बढ़ाना राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट […]
गेरसा बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे मौके पर
अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- सरगुजा जिले के लुंड्रा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरसा स्थित गेरसा बांध शनिवार 6 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री विलास भोसकर , पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने बांध के […]

