बिलासपुर, 27 जनवरी 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी 2026 को सवेरे 9 बजे से किया जा रहा है। एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी का आयोजन स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में एवं बास्केटबॉल का आयोजन शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा बैडमिंटन एवं फुटबॉल का आयोजन जिला खेल परिसर सरकण्डा में किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 4 विकासखण्ड के इन 10 खेलों के सभी प्रथम आए बालिका एवं महिला प्रतिभागियों को 2 आयुवर्ग में 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम खुंटू नर्सरी का किया निरीक्षण
कवर्धा, 13 नवंबर 202/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कवर्धा के समीप ग्राम खुंटू में स्थित लगभग 8 एकड़ में फैली नर्सरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी के संचालन, पौध उत्पादन और संरचना का गहन अवलोकन के साथ संसाधनों की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लेते हुए नर्सरी को और अधिक […]
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत पंचायतों का विजन एक्शन प्लान तैयार
बलौदाबाजार, 24 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत बगार, बोरसी, नंदनिया एवं परसदा में विलेज़ विजन एक्शन प्लान तैयार किया गयज्ञं एक्शन प्लान तैयार करने से पूर्व ग्रामीणों से ग्राम की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया और ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं, […]
मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा गणना पत्रक का वितरण
राजनांदगांव, 21 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 का कार्य किया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर […]


