अंबिकापुर, 27 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 119 अमृत सरोवर तटों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा अमृत सरोवरों पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ ली गई। सभी ने अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों को निरंतर स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “विकसित भारत दृ जी रामजी योजना” के उद्देश्यों के बताते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीणजन एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। आयोजित यह कार्यक्रम न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करने में सफल रहा।
संबंधित खबरें
बैगा ग्राम अतरिया में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जन जागरण शिविर आयोजित
मुंगेली, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के लोरमी विकासखण्ड स्थित दूरस्थ पहुंचविहीन वनांचल बैगा ग्रामों में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई एवं परामर्श दिया जाता है। इसी कड़ी में बैगा ग्राम […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘‘योग संगम’’, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने लिया भाग, ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया
उपमुख्यमंत्री ने दिया भारत की सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने का संदेश इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य प्राचीन परंपरा है, जो आज संपूर्ण विश्व में स्वीकार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान […]
सुकमा से 370 खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक के लिए रवाना
सुकमा, 10 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले से बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों के दल को रवाना किया गया। अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से भरी बसों को हरी […]

