अंबिकापुर, 27 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 119 अमृत सरोवर तटों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा अमृत सरोवरों पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ ली गई। सभी ने अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों को निरंतर स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “विकसित भारत दृ जी रामजी योजना” के उद्देश्यों के बताते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीणजन एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। आयोजित यह कार्यक्रम न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करने में सफल रहा।
संबंधित खबरें
6वां राष्ट्रीय मतदाता दिवसः
जिले में मतदान केंद्रों से लेकर महाविद्यालयों तक आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम कोरबा, 23 जनवरी 2026/sns/- निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 25 जनवरी 2026 को पूरे कोरबा जिले में 16वां ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ (एनव्हीडी) गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से […]
सेजेस विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
मोहला, 30 सितम्बर 2025/sns/- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 02 नवीन एवं 03 पूर्व से संचालित सेजेस विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक बैकलॉक के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं योग्य मूल निवासी अभ्यर्थी प्रारूप-10 के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम […]
हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बगबुड़ा में किया गया सामूहिक श्रमदान
बलौदाबाजार, 8 अगस्त 2025/sns/- हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत शुक्रवार क़ो ग्राम पंचायत बगबुड़ा में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों,एवं स्वच्छता दल के सदस्यों ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों […]

