छत्तीसगढ़

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूर्ण

सुकमा, 27 जनवरी 2026/sns/-राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला मुख्यालय सुकमा में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित होगा, जहाँ केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर झंडा फहरायेंगे।
समारोह का मुख्य आकर्षण
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ टेकाम प्रातः 9ः00 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में झंडा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके पश्चात, वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस गरिमामयी समारोह में हर्षाेल्लास के साथ ही राष्ट्रभक्ति का संगम देखने को मिलेगा।
प्रस्तुतियों में दिखेगी विकास की झलक
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो जिले में हो रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करेंगी। इसके साथ ही, जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो भारतवर्ष की विविधता और एकता का संदेश देंगे।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य और गरिमामयी बनाने के लिए जिले के सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया है। जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *