मुंगेली, 27 जनवरी 2026/sns/- जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
जवाहर नवोदय विद्यालय में पोषण माह 2025 पर विशेष कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य और पोषण की जागरूकता बढ़ाई
कवर्धा, 05 अक्टूबर 2025/sns/ – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम में पोषण माह 2025 के अंतर्गत बच्चों में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में “पोषण वाटिका”, “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” और “राष्ट्रीय पोषण मिशन: एक अभियान” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर […]
राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र
बलौदाबाजार, 4 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने राजमिस्त्री का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए बेहतर काम करने कहा। बताया गया कि भाटापारा जनपद अंतर्गत बोरसी (ध) में आरसेटी रायपुर के माध्यम से 35 प्रतिभागियों को एक माह क़ा राजमिस्त्री का प्रशिक्षण […]
दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 23 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन करना अनिवार्य 100 पदों पर साक्षात्कार, ईपीएफ इंसेंटिव, मेडिकल सुविधा के साथ मिलेगी 10 से 14 हजार तक का वेतन
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2026/sns/- दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए रायपुर में 23 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू सिविल लाइन्स रायपुर में किया जाएगा। दिव्यांगजनों के विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उप संचालक डॉ. […]


