राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 116456 पंजीकृत किसानों से 1378 करोड़ 83 लाख 24 हजार रूपए मूल्य का 5808033.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1768631.80 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिले के निमोरा मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन
रायपुर, 18 सितंबर 2025/sns/- केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी आज राजधानी रायपुर के प्रवास पर पहुंची। उन्होंने निमोरा के मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र-1 का अवलोकन किया। वहां बच्चों से मुलाकात की और उनको दिए जा रहे पूरक पोषण आहार और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी […]
सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी श्रद्धानंद जी : राज्यपाल श्री रमेन डेका
सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी श्रद्धानंद जी : राज्यपाल श्री रमेन डेका आर्ष गुरुकुल तुरंगा में बलिदान शताब्दी महोत्सव संपन्न रायगढ़, 21 फरवरी 2026/ पुसौर विकासखंड के ग्राम तुरंगा स्थित आर्ष गुरुकुल आश्रम में स्वामी श्रद्धानंद के पावन बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महामहोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा […]
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
राजनांदगांव, 19 सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव थीम पर किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम, ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि […]

