राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 116456 पंजीकृत किसानों से 1378 करोड़ 83 लाख 24 हजार रूपए मूल्य का 5808033.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1768631.80 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
सब पढ़ें-सब बढ़ें योजना जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 25 जून को
धमतरी, 24 जून 2025/sns/- शासन की महती योजना ’’सब पढ़ें-सब बढ़ें’’ के तहत जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 25 जून को आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय पीएमश्री हायर सेकेण्डरी स्कूल बठेना में दोपहर 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा बतौर मुख्य […]
लाईवलीहुड कालेज में निशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ
रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में कस्टमर केयर सीनियर एक्जीक्यूटिव वॉइस एंड नॉन वॉइस 10वीं उत्तीर्ण, इलेक्ट्रिशियन 10वीं उत्तीर्ण, इलेक्ट्रिशियन डोेमेस्टिक सॉल्यूशन 8वीं उत्तीर्ण एवं गेस्ट सर्विस एसोसिएट फूड एंड बेवरेज में 12वीं उत्तीर्ण कोर्स में निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की समस्याओं को संवेदन शील पूर्वक सुना
राजनांदगांव. 18 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलपूर्वक सुना। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की […]

