छत्तीसगढ़

शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए 227 स्कूल लिए गोद

सुकमा, 22 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी की अध्यक्षता में बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वालों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में समग्र शिक्षा डीएमसी श्री उमाशंकर तिवारी ने भी शिक्षकों संबोधित किया।      मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत श्डीश् ग्रेड वाले 227 स्कूलों को सुधार के लिए गोद लिया गया। अपार आईडी जनरेट करने और वीएसके पंजीयन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश। श्बैगलेस डेश् को प्रभावी बनाने और श्सीखेगा बचपनश् (एफएलएन) असेसमेंट की रिपोर्ट के आधार पर बच्चों का कौशल सुधारने पर जोर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी कर्मचारियों के लिए श्ई-प्रतिज्ञाश् अनिवार्य की गई।
जिला शिक्षाधिकारी श्री मंडावी ने संकुल समन्वयकों को छात्रवृत्ति पंजीयन, बालवाड़ी मॉनिटरिंग और साक्षरता कार्यक्रमों में तेजी लाने के साथ सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *