बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन सजग
“सुकमा, 22 जनवरी 2026/sns/-बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला शिक्षाधिकारी श्री जीआर मंडावी के द्वारा गादीरास क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आरएमएसए स्कूल का औचक निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा के तनाव से दूर रहने और समय प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो और परीक्षार्थियों को हर संभव सुविधा मिले।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी ने शिक्षकों को श्मिशन मोडश् में काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएं और कोर्स का त्वरित रिवीजन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और जिले के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट श्रेणी में लाना है।