बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/-संयुक्त जांच टीम ने अवैध धान पर कार्यवाही करटे हुए लगभग 246 कट्टा धान जब्त किया। सोमवार को राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने रायतुम से मोहदा मार्ग की ओर आते हुए दो ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें कुल 220 कट्टा अवैध धान था। जांच में पाया गया कि उक्त धान कृषक सुरेंद्र/शिखरों के पर्ची पर खपाने की तैयारी थी। जब रोजगार सहायक और कोटवार द्वारा किसान के घर का भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां केवल 20 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया, जिसे किसान सुबह ही केंद्र में तौल चुका था। पकड़ा गया 220 कट्टा धान अन्यत्र स्थान से लाया जा रहा था, जिसे जब्त कर मोहदा उपार्जन केंद्र की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी तरह पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान में भी कार्रवाई करते हुए लोकनाथ सिन्हा के पास से 26 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिचौलियों और अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
हर माह की 7 तारीख को जिले में चावल उत्सव रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन
अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026/SNS/- छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित किए […]
गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
दुर्ग, 25 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के आदेशानुसार 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर ने जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट, बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे एफ.एल.-1(घघ), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(ग-अहाता), सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1(ख-अहाता), एल.एल-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल. […]
जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नए दिशा निर्देश जारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ाई से पालन के दिए निर्देश
दुर्ग, 10 दिसंबर 2025/sns/- भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त की अध्यक्षता में विगत दिवस आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के निर्देशों के परिपालन में, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आयुक्त/रजिस्टार (जन्म-मृत्यु) नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/भिलाई चरोदा/रिसाली, सिविल सर्जन सह अधीक्षक एवं रजिस्ट्रार जिला अस्पताल दुर्ग, सिविल सर्जन सह अधीक्षक एवं रजिस्ट्रार सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई दुर्ग, […]

