बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/-संयुक्त जांच टीम ने अवैध धान पर कार्यवाही करटे हुए लगभग 246 कट्टा धान जब्त किया। सोमवार को राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने रायतुम से मोहदा मार्ग की ओर आते हुए दो ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें कुल 220 कट्टा अवैध धान था। जांच में पाया गया कि उक्त धान कृषक सुरेंद्र/शिखरों के पर्ची पर खपाने की तैयारी थी। जब रोजगार सहायक और कोटवार द्वारा किसान के घर का भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां केवल 20 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया, जिसे किसान सुबह ही केंद्र में तौल चुका था। पकड़ा गया 220 कट्टा धान अन्यत्र स्थान से लाया जा रहा था, जिसे जब्त कर मोहदा उपार्जन केंद्र की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी तरह पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान में भी कार्रवाई करते हुए लोकनाथ सिन्हा के पास से 26 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिचौलियों और अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लगाया गया जांच शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जुलाई 2025/sns/- विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उलखर और सेक्टर गोडम के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा केपी हायर सेकेंडरी स्कूल बंधापाली में सिकलसेल, हिमोग्लोबिन और आंख का जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिन छात्रों का आयुष्मान कार्ड नहीं […]
जिला उप निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे ने एसआईआर के कार्यों का किया समीक्षा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 दिसंबर 2025/sns/-जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हेतु बीएलए, बीएलओ , सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर तथा अधिकारी, कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने […]
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री कोसमनारा में सामुदायिक भवन विस्तार हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा रायगढ़ 15 फरवरी 2026/महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित स्थापना दिवस एवं शपथ […]


