अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/- आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. केरजू के तत्कालीन प्रबंधक स्व. दिनेश गुप्ता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. पेटला के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरूद्ध 05 गांव केरजू, कुनमेरा, ढोढांगाव, बंशीपुर एवं हरदीसांड़ के 131 किसानों द्वारा उनके बिना सहमति, बिना पास बुक, बिना आहरण पर्ची के ऋण की राशि आहरण करने की शिकायत की जांच हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जांच दल का गठन किया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री राम सिंह ठाकुर अध्यक्ष होंगे। वहीं लीड बैंक मैनेजर अम्बिकापुर श्री दिपेन्द्र यादव, कार्यालय कोषालय अधिकारी के सहायक लेखा अधिकारी श्री मनोज शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय मर्या. बैंक के प्रभारी मुख्य लेखापाल श्री आनंद सिंह एवं कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार पटेल सदस्य होंगे। जांच दल द्वारा शिकायत की तथ्यात्मक जांच कर जांच प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर कलेक्टर सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
संबंधित खबरें
युक्तियुक्तकरण से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गूंजी
मोहला, 7 अगस्त 2025/sns/- जिला मुख्यालय से लगभग 65-70 किलोमीटर दूर ग्राम कमकासुर जो जिले का दूरस्थ आदिवासी अंचल हैं जहां हमेशा नक्सली की चहल कदमी दर्ज की जाती हैं। लेकिन आज शासन की युक्तियुक्तकरण के फलस्वरूप शिक्षक की पदस्थापना से स्कूल में क ख ग… की गूंज सुनाई देने लगी हैं। जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी […]
संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त
बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/-संयुक्त जांच टीम ने अवैध धान पर कार्यवाही करटे हुए लगभग 246 कट्टा धान जब्त किया। सोमवार को राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने रायतुम से मोहदा मार्ग की ओर आते हुए दो ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें कुल 220 कट्टा अवैध धान था। जांच में पाया गया […]
सामुदायिक सहभागिता से जिलेभर में हो रहा है पौधरोपण
रायगढ़, 21 जुलाई 2025/sns/- जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अब तक 66 हजार 742 पौधे रोपे जा चुके है। विशेष रूप से रायगढ़ विकासखण्ड ने इस अभियान में उल्लेखनीय सहभागिता दिखाई और 12 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। जिले में 1 से 5 जुलाई तक चले इस अभियान को निरंतर गति […]

