दुर्ग, 13 जनवरी 2026/sns/-राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 90,556.49 लाख रूपए की लागत से 3,81,992.64 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 69995 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। उठाव हेतु 2,31,011.74 मे. टन धान का डीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 1,45,118.52 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 39377 कृषकों ने 982.01 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 28,43,883 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
जिला जेल में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित
रायगढ़, 06 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में जिला जेल रायगढ़ में विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अवसर पर जागरूकता शिविर […]
चिरंजीवी रायपुर: गंभीर कुपोषण से सुपोषण की ओर एक सशक्त पहल के प्रथम चरण का समापन
चिरंजीवी रायपुर: गंभीर कुपोषण से सुपोषण की ओर एक सशक्त पहल के प्रथम चरण का समापन चिरंजीवी रायपुर द्वारा माताओं तथा बच्चों का विशेष ख्याल रखा गया, जिला प्रशासन का सराहनीय प्रयास- कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप रायपुर, 20 जून 2025 — “एक कदम मोर, सुपोषण की ओर” संकल्प के साथ रायपुर जिला प्रशासन की […]
स्वच्छ भारत मिशन बना शिवकुमार की आजीविका का आधार
मुंगेली, 18 फरवरी 2026/sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर आमजनों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड लोरमी अंतर्गत ग्राम झझपुरी कला के निवासी श्री शिवकुमार साहू सीमित संसाधनों के बावजूद आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बने हैं। ग्राम झझपुरी […]

