दुर्ग, 13 जनवरी 2026/sns/-राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 90,556.49 लाख रूपए की लागत से 3,81,992.64 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 69995 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। उठाव हेतु 2,31,011.74 मे. टन धान का डीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 1,45,118.52 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 39377 कृषकों ने 982.01 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 28,43,883 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने राजस्व संबंधी प्रकरणों की ली समीक्षा बैठक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दुर्ग, 06 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, त्रुटि सुधार, अभिलेख शुद्धता, कृषक पंजीयन, नक्शा बटांकन, ई-डिस्ट्रिक्ट लोक सेवा गारंटी प्रकरण, गिरदावरी, धान खरीदी, भू-आबंटन, नजूल पट्टों संबंधित प्रकरण, भू-अर्जन संबंधी प्रकरण, लोक आयोग […]
प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका
रायगढ़, 17 फरवरी 2026/sns/- शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाने में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ पत्रिका एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी माध्यम के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह पत्रिका न केवल शासन की नीतियों और उपलब्धियों का प्रामाणिक दस्तावेज […]
मुख्यमंत्री ने 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र – छात्राओं का किया सम्मान
बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की। मुख्यमंत्री ने शहीद विनोद सिंह की पत्नी और उनके पिता सहित आधा दर्जन शहीद परिवारों का शाल और श्रीफल […]

