जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशन के परिपालन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा की बैठक सोमवार को प्रातः 10 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनदर्शन अब मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार तथा बुधवार को कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं आम जनता से भेंट हेतु निर्धारित समय को कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करेगें एवं आमजनों की समस्याओं का समाधान व कार्यालयीन लंबित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।-
संबंधित खबरें
बस्तर जिला पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने दी बधाई
जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधी शामिल हुए। इस गरिमामय आयोजन में पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में शामिल […]
आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
रायपुर, 04 जुलाई 2025/sns/- सुकमा जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री, कृषि उद्यमी और अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।इस […]
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक को मिला रजत पदक
अम्बिकापुर, 04 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान समारोह में सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर को रजत पदक (सिल्वर मेडल) से पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान समारोह में सरगुजा जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर के प्रतिनिधि के रूप में […]


