कवर्धा, 12 जनवरी 2026/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक स्थान बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में आयोजित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कबीरधाम जिले के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 14, 20 एवं 21 जनवरी 2026 तिथि निर्धारित है। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए धमतरी नगर के सोनकर भवन, रामबाग, विध्यंवासिनी वार्ड (व्यवस्थापक श्री अश्वनी पाटकर, व्याख्याता शिक्षक, 8103350625), रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास (व्यवस्थापक श्री राजकुमार सिन्हा, व्याख्याता शिक्षक, 9827974636), सामुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास, मराठा पारा (व्यवस्थापक श्री गिरीश गजपाल, व्याख्याता शिक्षक, 7898388835) एवं राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड, धमतरी (व्यवस्थापक श्री चेतन साहू, व्याख्याता शिक्षक, 7398734489) में किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दैनिक सामग्रियों, सूखा नाश्ता, पानी बाॅटल, बिछाने व ओढ़ने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के साथ जावें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, 15 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में राजमिस्त्री कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण RSETI (रूरल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में राजमिस्त्रियों की कमी को […]
आयुष शिविर में 172 मरीजों का निशुल्क ईलाज
बलौदाबाजार, 27 नवम्बर 2025/sns/- आयुष विभाग द्वारा शासकीय आयुर्वेद औषधालय डमरू द्वारा गुड़ी चौक डमरू में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वातरोग, चर्मरोग, अर्शरोग, उदररोग, स्त्रीरोग, ज्वर, कास, प्रतिश्याय, मधुमेह, नेत्ररोग, दंतरोग एवं अन्य रोग कुल 172 मरीजों ने भाग लिया। शिविर में एनिमिया जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच कर परामर्श […]
डीएमएफ योजनांतर्गत स्टॉप नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर एवं कॉल सेंटर ऑपरेटर सहित कुल 33 पदों के लिए वॉक इंन इंटरव्यू 12 से 16 जनवरी 2026 को
बीजापुर, 01 जनवरी 2026/sns/- स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालन हेतु स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर एवं कॉल सेंटर ऑपरेटर के लिए 12,14,15 एवं 16 जनवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए […]



