दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/-राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। जिसके तहत अब दिन-रात कभी भी मोबाईल एप तुंहर टोकन के माध्यम से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिलने लगा है। किसानों के लिए यह बड़ी सहुलियत है कि उनके लिए तुंहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध है। अब मोबाईल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नही है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 85,3286.02 लाख रूपए की लागत से 3,59,944.16 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 66264 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। जिससे अब दूसरे किसानों को धान बेचने का अवसर मिला है। उठाव हेतु 1,78,338.00 मे. टन धान का डीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 1,20,111.55 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 36786 कृषकों ने 862.88 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 28,77,554 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल की जीवनदीप समिति की बैठक
जगदलपुर, 02 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में पिछले कार्यकारिणी समिति की बैठक के निर्देश के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया। इसके अलावा जीवनदीप समिति जिला महारानी अस्पताल […]
धान खरीदी में अनियमितता तरवरपुर खरीदी प्रभारी पर एफआईआर दर्ज
मुंगेली, 08 अक्टूबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी कार्य में अनियमितता पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्र तरवरपुर के खरीदी प्रभारी श्री सरजू बघेल पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा सेतगंगा के प्रबंधक श्री सुमरन दास मानिकपुरी की शिकायत पर […]
कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकबिन बालाटिकरा में मायद नुनी कार्यक्रम का आयोजन
सुकमा, 24 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले के आश्रम शालाओं में बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, संरक्षण, स्वच्छता, पोषण, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी प्रदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम “मायद नुनी” हमारी बेटियां कार्यक्रम चलाया जा रहा […]

