जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2025/sns/- भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुख्क्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में 09 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु 23 जनवरी 2026 तक आवेदन ऑनलाईन https://sakhiniwas.e-bharti.in/janjgir-champa पर आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से प्रेषित आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
नई दिशा अभियान के तहत नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार,13 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में समाज कल्याण विभाग द्वारा दाऊ कल्याण शासकीय महाविद्यालय बलौदाबाजार में सोमवार को नई दिशा अभियान के तहत नशे से मुक्ति हेतु जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में छात्रों को अवगत कराया गया […]
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे अचानक पहुंच गए पवनी के पीडीएस राशन दुकानरा शनकार्डधारियों से मौके पर कलेक्टर ने जाना पीडीएस राशन की व्यवस्था
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे धान खरीदी केन्द्र पवनी से लौटते समय वहां शासकीय उचित मूल्य की (पीडीएस) दुकान पहुंच गए। वहां राशनकार्डधारी महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। कलेक्टर ने वहां उपस्थित अलग-अलग महिलाओं से राशन दुकान संचालक के सामने ही चावल, शक्कर और नमक बराबर मिलता है कि नहीं पूछे। सभी महिलाओं […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से सहायता राशि की तत्काल मिली स्वीकृति रायपुर, 08 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी श्रीमती […]

