अंबिकापुर, 08 जनवरी 2026/sns/- भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। भर्ती रैली में राज्य के सभी 33 जिलों से पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों लिए 10 जनवरी 2026, 20 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 को उपस्थित होने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। आवेदकों के ठहरने के व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिले के ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो सीईई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनको अपने एडमिट कार्ड एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ऐसा प्रबंधन करें कि सड़कों पर न दिखे मवेशी कलेक्टर खाद-बीज उठाने में किसानों को न हो कोई परेशानी
बिलासपुर, 25 जून 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा है कि बारिश शुरू होते ही सड़कों पर मवेशियों के बैठने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निकाय सहित इससे जुड़े सभी विभाग आपसी तालमेल से ऐसे प्रबंधन करें कि सड़कों पर मवेशियां नहीं दिखें। उन्होंने साप्ताहिक टीएल बैठक में इस आशय के निर्देश […]
निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने शुरू की गौधाम योजना निराश्रित एवं घुमंतु पशुओं के संरक्षण के लिए शासन ने उठाया बड़ा कदम
दुर्ग, 15 नवम्बर 2025/sns/- निराश्रित, घुमंतु तथा कृषिक पशुओं के संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गौधाम योजना की शुरुआत की है। यह योजना निराश्रित, घुमंतु तथा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (यथा संशोधित) तथा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 के प्रावधानों के अंतर्गत संचालित की जा रही है। निराश्रित, […]
स्मार्ट क्लास से कठिन विषय भी होंगे रोचक, आकर्षक और आसानदृ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 24 नवंबर 2025/sns/-कबीरधाम जिले के स्कूलों में डिजिटलीकरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज ग्राम सिलहाटी के उच्चतर माध्यमिक शाला से सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत संचालित 9 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास सुविधा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान […]

