अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर द्वारा 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक Shram In Talent Pvt. Ltd. के संचालक श्री विभान्शु लोधी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फील्ड टेक्निशियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक एवं बी.ई. उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक संभावित वेतन देय होगा। यह नियुक्तियां सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़ के लिए की जाएंगी। प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र आवेदक/आवेदिकाएं अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आगामी परीक्षा के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
जांजगीर-चांपा, 18 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आगामी परीक्षा के आयोजन संबंध में पुलिस नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक के मास्टर ट्रेनर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित का आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में व्यापम के नए निर्देशों की परिचर्चा की गई।डिप्टी कलेक्टर श्री शशि […]
जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक सम्पन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर डी एल सी सी की बैठक में जिले के बैंकर्स को दिए निर्देश
दुर्ग, 26 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय त्रैमासिक बैंकर्स समीक्षा बैठक (डीएलसीसी) विगत दिवस शाम 5.30 बजे कलेक्टर सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी जिला स्तरीय बैंक कार्डिनेटर (DCO) एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शासकीय […]
सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिवर्ष आईटी कॉलेज कोरबा के 10 विद्यार्थियों को दें रोजगार कलेक्टर
कोरबा, 23 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोरबा के सुचारू एवं निर्बाध संचालन के लिए जिले के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित एनटीपीसी, सीएसईबी, बालको, एसईसीएल कोरबा एवं अडानी इंडस्ट्रीज एवं आईटी कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक […]


