जांजगीर-चांपा, 5 जनवरी 2026/sns/- जिले के ग्राम मड़वा निवासी श्री चंद्र कुमार साहू की कहानी आज मेहनतकश किसानों के लिए आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सामने आई है। उचित समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था से मिली राशि से अब वे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को लेकर निश्चिंत हैं। श्री साहू कहते हैं कि शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था ने खेती को फिर से उम्मीद का माध्यम बना दिया है। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पहुंचकर 31 क्विंटल धान लेकर धान विक्रय किया। केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था का अनुभव हुआ। नमी परीक्षण, तौल, पंजीयन और विक्रय की प्रक्रिया पूरी तरह समयबद्ध और सरल रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।किसान श्री साहू ने बताया कि ऑफलाइन टोकन के साथ-साथ ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से 24×7 घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा ने किसानों की परेशानियों को काफी हद तक कम कर दिया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।
संबंधित खबरें
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार हेतु आवेदन आमंत्रण
बीजापुर, 10 दिसम्बर 2025/sns/-खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामोद्योग द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुटरी उद्योग की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता हैं। जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। अतः वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के माध्यम से आवेदन […]
चक्रधर समारोह 2025नवमी संध्या तबले की मधुर स्वर लहरियों से हुआ गुंजायमान महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध तबला वादक डॉ.राम बोरगांवकर की लयकारी से मंत्रमुग्ध हुआ सभागार
रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 की नवमी संध्या ताल, लय और सुर की अद्भुत छटा से सराबोर रही। महाराष्ट्र के प्रख्यात तबला वादक डॉ. राम बोरगांवकर ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा कि पूरा सभागार तबले की थाप और स्वरलहरियों में डूब गया। बनारस तबला घराने की गौरवशाली […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं रायपुर 3 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान दत्तात्रेय की जयंती (4 दिसम्बर) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने भगवान दत्तात्रेय से समस्त नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की […]

