रायपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कटौद में अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने पहारु ट्रेडर्स के परिसर से 50 कट्टी तथा कश्यप ट्रेडर्स से 60 कट्टी, कुल 110 कट्टी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण, कोचिया – बिचौलिया गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी, आकस्मिक निरीक्षण तथा कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
जन समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन
अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएँ और आवेदन लेकर पहुँचे।सीतापुर विकासखण्ड के पेटला गांव से आए किसानों ने सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक के अनुचित व्यवहार की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले की […]
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और उसके लाभ तथा प्रक्रिया
सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक लाख 8 हजार रूपये का अनुदान सीधे उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता है। इस योजना से बिजली बिल कम और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। 1 किलोवाट रूफ टॉप सोलर क्षमता का […]
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 8 जनवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ( शहरी ) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बाजीनपाली शांतिनगर वार्ड क्रमांक 32 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि एवं समय पर परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना रायगढ़ ( शहरी ) कार्यालय में आवेदन […]


