जांजगीर चांपा, 30 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर के तबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती स्निग्धा तिवारी, सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर एंट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोर्टल अंतर्गत विभिन्न मापदण्डों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में उचित निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन प्रकरण, वन अधिकार पट्टा नामांतरण, बंटवारा, नक्शा बंटाकन, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी स्थिति में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला टास्क फोर्स को रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री महोबे ने समितिवार रकबा समर्पण की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य जारी है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में स्टॉक वेरिफिकेशन, बारदाना की स्थिति, आर्द्रता मापी यंत्र, तौल एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों का निरीक्षण पश्चात रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं पर त्वरित कार्य किया जा सके। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्रों में धान की स्टैकिंग एवं शत-प्रतिशत गेट पास एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों पर कार्यवाही करने कहा। साथ ही धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण, किसानों को निर्धारित समय अवधि में हो रहे राशि भुगतान सहित धान खरीदी से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह 2025 सुर-ताल छंद और घुंघरू की आठवीं संध्या पद्मश्री स्व.डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रधर समारोह का मंच किया नमन काव्य संध्या में गूंजा हास्य वीर रस और व्यंग्य का संगम
रायगढ़, 04 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या साहित्य को समर्पित रही। पद्मश्री स्व.डॉ.सुरेन्द्र दुबे की स्मृतियों को नमन करते हुए एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में हुआ। पद्मश्री डॉ.दुबे, जिन्होंने हास्य और व्यंग्य को वैश्विक पहचान दिलाई, अनेक बार इस मंच पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं […]
कस्टम मिलिंग में अनियमिता पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बलौदाबाजार, 16 जनवरी 2026/sns/- कस्टम मिलिंग में अनियमितता पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हथबंद स्थित मेसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज को तहसीलदार सिमगा एवं सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा विधिवत सील किया गया। कुछ दिन पूर्व ही उक्त राईस मिल संचालक पर इसी मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। खाद्य […]
ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खपाने की कोशिश नाकाम दो कोचिए और दो चालक सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज
रायगढ़, 18 दिसंबर 2025/sns/-राज्य शासन की खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 की धान खरीदी नीति का सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन की पूरी टीम सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर 24 घंटे […]

