रायपुर, 30 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जिले के प्रवास पर रही। इस दौरान वे जिले के हस्तशिल्पियों से रूबरू हुई और उनसे हस्तशिल्प से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डोंगरगढ़ एवं बोरतलाव में हस्तशिल्पियों से भेंट किया और शिल्पियों को अधिक विपणन करने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमती शालिनी राजपूत ने अधिकारियों को शिल्पियों को नियमानुसार वन विभाग से रियायती दर पर बांस एवं लकड़ी उपलब्ध कराने तथा उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती मिनी पाण्डे, सुश्री आयुषी पाण्डेय, प्रबंधक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड राजनांदगांव-दुर्ग श्री सीएस केहरि, सहायक ग्रेड-3 श्री राकेश देवांगन सहित अन्य कर्मचारी एवं हस्तशिल्पकार उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पुलगांव वृद्धाश्रम में सुरक्षित हैं दिव्यांगों के सहायक उपकरण, पात्र हितग्राहियों को मांग अनुसार किया जा रहा वितरण
दुर्ग, 25 फरवरी 2026/sns/- जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा पुलगांव वृद्धाश्रम परिसर में रखे सहायक उपकरणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए वस्तुनिष्ठ जानकारी साझा की गई है। विभाग से प्राप्त विवरण के अनुसार, कार्यालय के पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित इन उपकरणों […]
निरीक्षण के बीच अचानक रुके कलेक्टर, पिंक ई-रिक्शा की सवारी की, परखा महिला स्वावलंबन का सफर
निरीक्षण के बीच अचानक रुके कलेक्टर, पिंक ई-रिक्शा की सवारी की, परखा महिला स्वावलंबन का सफर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज अपने मंदिर हसौद के धुआंधार निरीक्षण के दौरान अचानक मंदिर हसौद–नया रायपुर मार्ग पर रुके और ‘बिहान’ समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ सिंह ई रिक्शा चालक कोटरभाटा […]
जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद् की बैठक, बैठक में 44 करोड़ 30 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का हुआ अनुमोदन सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और श्री भोजराज नाग हुए शामिल
धमतरी, 24 जून 2025/sns/- सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और सांसद कांकेर श्री भोजराज की उपस्थित में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 44 करोड़ 30 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक […]

