धमतरी, 24 जून 2025/sns/- सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और सांसद कांकेर श्री भोजराज की उपस्थित में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 44 करोड़ 30 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम सहित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पचांयत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा खनिज प्रभावित क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डीएमएफ श्रीमती रीता यादव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासी परिषद की बैठक में अनुमोदित कार्ययोजना का आय-व्यय एवं स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष में प्राप्त राशि, वर्ष 2024-25 में न्यास लेखों का लेखा परीक्षण कार्य कराये जाने की स्वीकृति, उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता के कार्यों का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी।
संबंधित खबरें
जिले के प्रभारी सचिव श्री पी.एस.एल्मा ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण
मोहला, 27 नवंबर 2025/sns/- जिले के प्रभारी सचिव श्री पी.एस.एल्मा तथा संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग आज एक दिवसीय प्रवास पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति उपस्थित रही।प्रभारी सचिव श्री पी.एस.एल्मा प्रवास के दौरान ग्राम खरदी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किए। उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका से राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 11 नवंबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ आयोग के सचिव श्री पवन कुमार नेताम भी थे। आयोग ने लोक सेवाओ की पदोन्नति में 32 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु अनुशंसा प्रस्ताव राज्यपाल को […]
जंगली सुअर का अवैध शिकार करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
धमतरी, 13 नवम्बर 2025/sns/- धमतरी वनमंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वनगश्ती दल को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मूलगांव निवासी […]


