बिलासपुर, 26 दिसम्बर 2025/sns/-राज्य शासन द्वारा 1 जनवरी से ई-ऑफिस व्यवस्था के तहत काम करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिले में 2334 अधिकारी एवं कर्मचारियों की आईडी एवं पासवर्ड बना लिए गए हैं। इन सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग किया जा चुका है। विभिन्न कार्यालयों में 3411 से अधिक फाईलों का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। वर्तमान में बिलासपुर जिला ई-ऑफिस के संचालन के संबंध में राज्य में 9 वें रैक पर है। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को एनआईसी के द्वारा कई चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रति सप्ताह इसकी टीएल बैठक में समीक्षा की जा रही है। ई-ऑफिस व्यवस्था से सरकारी काम में तेजी आयेगी और लोगों का काम भी जल्दी होगा
संबंधित खबरें
पीएम आशा योजना से दलहन-तिलहन की होगीसमर्थन मूल्य पर खरीदी
रायपुर, 01 दिसंबर 2025/sns/- किसानों की आय में वृद्धि तथा दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा योजना) अंतर्गत समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी के लिए व्यापक तैयारी की गई है। सहकारी समितियों के माध्यम से होने वाली इस खरीदी से किसानों को सीधे लाभ […]
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से संवरी जिंदगी
मुंगेली, 05 फरवरी 2026/sns/-युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम खैरवार निवासी श्री आलोक घृतलहरे की जिंदगी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से संवर गई है। उन्होंने योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव, 09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर 2025 को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी 17 सितम्बर […]

