बिलासपुर, 26 दिसम्बर 2025/sns/-राज्य शासन द्वारा 1 जनवरी से ई-ऑफिस व्यवस्था के तहत काम करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिले में 2334 अधिकारी एवं कर्मचारियों की आईडी एवं पासवर्ड बना लिए गए हैं। इन सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग किया जा चुका है। विभिन्न कार्यालयों में 3411 से अधिक फाईलों का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। वर्तमान में बिलासपुर जिला ई-ऑफिस के संचालन के संबंध में राज्य में 9 वें रैक पर है। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को एनआईसी के द्वारा कई चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रति सप्ताह इसकी टीएल बैठक में समीक्षा की जा रही है। ई-ऑफिस व्यवस्था से सरकारी काम में तेजी आयेगी और लोगों का काम भी जल्दी होगा
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल होने सीआरसी राजनांदगांव से दिव्यांग जन कान्हा शान्तिवनम तेलंगाना हुए रवाना
राजनांदगांव, 20 जून 2025/sns/- एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद के अंतर्गत संचालित सीआरसी ठाकुरटोला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 8 से 40 वर्ष तक 87 दिव्यांगजन कान्हा शान्तिवनम कान्हा गांव रंगारेड्डी जिला तेलंगाना में ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए रवाना हुए। योगा दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी राज्य से […]
युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर
युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में […]
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी सीएमओ को पेयजल सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
सारगढ़ बिलाईगढ़, 14 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी सीएमओ और इंजीनियर के साथ बैठक लेकर नगरीय निकायों के कार्यों का विस्तृत समीक्षा किया। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी सीएमओ अपने शहर के बुनियादी सुविधा वार्डों और गलियों में पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश […]

