जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत बस्तर द्वारा सोमवार 29 दिसंबर को जिला पंचायत सभा कक्ष में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विधिवत सूचना जारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली बैठक सामान्य सभा की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक दिनांक 20 सितंबर 2025 की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी, इसके पश्चात विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। इसी दिन अपरान्ह 4 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
“बिहान” योजना के तहत कृषि एवं पशु सखियों का मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भ्रमण
मुंगेली, 23 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजनांतर्गत जिले में कार्यरत कृषि सखी एवं पशु सखियों को कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान से सशक्त करने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, धरमपुरा में एक एक्सपोज़र विजिट कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य सखियों को मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराकर […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती, दावा आपत्ति 12 तक
बिलासपुर, 3 फरवरी 2026/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मोछ-3 में कार्यकर्ता एवं समडील-1 में सहायिका के रिक्त पदों पर प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत दावा आपत्ति 12 फरवरी 2026 तक मंगाये गये है। इच्छुक आवेदिका एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तखतपुर में कार्यालयीन समय में 12 फरवरी तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर […]
बस्तर ओलम्पिक में अदम्य साहस की मिसाल बनी व्हील चेयर दौड़
जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2025/sns/- संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के समापन से पूर्व आयोजन स्थल पर एक ऐसा भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया। माओवादी बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर अपने पैर गंवा चुके साहसी प्रतिभागियों की विशेष व्हील चेयर दौड़ का आयोजन किया गया, […]

