जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत बस्तर द्वारा सोमवार 29 दिसंबर को जिला पंचायत सभा कक्ष में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विधिवत सूचना जारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली बैठक सामान्य सभा की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक दिनांक 20 सितंबर 2025 की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी, इसके पश्चात विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। इसी दिन अपरान्ह 4 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
बीजापुर में दो दिवसीय ‘विकसित भारत 2047 जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
बीजापुर, 12 जनवरी 2026/sns/- केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा बीजापुर स्थित सांस्कृतिक भवन में दो दिवसीय ‘विकसित भारत 2047’ जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन […]
गन्ने एवं मिलेट्स फसलों की खेती को बढ़ावा देवें – संभाग आयुक्त श्री राठौर
दुर्ग, 17 फरवरी 2026/sns/- संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गन्ने एवं मिलेट्स फसलों की पैदावारी हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में गन्ने की फसल पर जोर दिया जाए, वहीं संभाग अंतर्गत पाहड़ी क्षेत्रों के जिलों में मिलेट्स फसलों […]
28 जुलाई को होगा विश्व हेपेटाईटिस दिवस का आयोजन
बीजापुर, 21 जुलाई 2025/sns/ – राष्ट्रीय वायरल हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जुलाई को विश्व हेपेटाईटिस दिवस के अवसर पर जिला बीजापुर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भारत सरकार के निर्देशानुसार, इस विशेष दिवस का उद्देश्य हेपेटाईटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाना है। इस कड़ी में जिला स्तर […]


