जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत बस्तर के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों को शासन द्वारा प्रदत्त मूलभूत अनुदान की राशि 04 करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपए का भुगतान नियमानुसार कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 15 वें वित्त आयोग की राशि पर अर्जित ब्याज की संपूर्ण राशि भी संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस बारे में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के सुचारू संचालन हेतु समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि ग्राम स्तर पर मूलभूत सुविधाओं एंव विकास योजनाओं का कियान्वयन निर्बाध रूप से हो सके। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए जो भी स्वीकृतियां शासन स्तर से प्राप्त हो रही है उन्हे बिना विलंब संबंधित पंचायतों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जा रहा है किसी भी स्वीकृत कार्य या राशि को रोका नहीं गया है। किसी भी प्रकार की समस्या के निदान हेतु ग्राम पंचायतें संबंधित जनपद या जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम का किया आकस्मिक निरीक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोडम सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के मरीजों से वे कौन सी बीमारी का इलाज कराने आए, हॉस्पिटल के इलाज और दवा आदि सुविधा के बारे में पूछताछ किया। इसके साथ ही […]
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास वाराणसी में 18वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक लगातार चार कांस्य के बाद इस वर्ष ‘चैंपियन’ बनीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बेटियां बिलासपुर – 21 फरवरी 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल […]
ग्राम मोतिमपुर (जरहागांव) में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
मुंगेली, 20 फरवरी 2026/sns/- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा जरहागांव अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी अंजोरी राम […]

