कोरबा, 08 दिसम्बर 2025/sns/-मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही नेशनल लोक अदालत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
गौ सेवा संकल्प अभियान ग्राम धनगॉव (च.) में हुआ गौ चौपाल का आयोजन
मुंगेली, 28 अगस्त 2025/sns/- सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों […]
आगामी निर्वाचन की तैयारी के लिए जिले में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्री करण अधिकारी की नियुक्ति
कवर्धा, 11 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारी के अंतर्गत कबीरधाम जिले में निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने सभी तहसीलों के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा […]
845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु 20 से 23 अगस्त तक रायपुर में ओपन काउंसिलिंग
मुंगेली, 18 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर रायपुर में किया जाएगा। इस काउंसिलिंग में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य […]

