कवर्धा, 11 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारी के अंतर्गत कबीरधाम जिले में निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने सभी तहसीलों के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य, निर्वाचक सूचियों के संधारण एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पण्डरिया के लिए श्री संदीप ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पण्डरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए प्रभारी तहसीलदार, पण्डरिया श्री संजय कुमार गोस्वामी, नायब तहसीलदार पिपरिया सुश्री प्रभा कश्यप, तहसीलदार सहसपुर लोहारा श्री नागेश तांजय, कुण्डा श्री रविन्द्र कुर्रे, कुकदूर नायब तहसीलदार श्रीमती पूजा सिंगसार्वा को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा के लिए श्री चेतन साहू, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कवर्धा को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए तहसीलदार, कवर्धा श्री परमेश्वर मण्डावी, बोड़ला सुश्री राजश्री पाण्डेय, सहसपुर लोहारा श्री विवेक गोहिया, रेंगाखार कला श्री अखिलेश धु्रव, पिपरिया श्री प्रमोद चंद्रवंशी को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
जेवस व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा
बिलासपुर, 24 नवम्बर 2025/sns/-जिले के बेलगहना तहसील के केंदाडांड गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम केंदाडांड में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि केंदाडांड गांव में भू-अर्जन से 2.63 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका […]
जिले में मनरेगा अंतर्गत संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने पहुंचा 7 राज्यों का प्रति निधिमंडल
राजनांदगांव, 27 सितम्बर 2025/sns/- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत जिले में संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान एवं महाराष्ट्र कुल 7 राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिले के दौरे पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत अंजोरा, बरगा एवं फरहद का भ्रमण किया। […]
धान तिहार 2025-26 सुचारू रूप से जारी, किसान हितैषी नीतियों से उपार्जन केंद्रों में उमड़ रहा उत्साह’
कोरबा, 25 नवंबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेशभर में धान खरीदी का उत्सव पूर्ण पारदर्शिता, सुव्यवस्था और उत्साह के साथ जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने तथा खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के व्यापक सुदृढ़ीकरण ने किसानों […]

