कोरबा, 08 दिसम्बर 2025/sns/-मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में शाम 04 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही नेशनल लोक अदालत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
खनिज शाखा जिला बीजापुर द्वारा रेत उत्खनन हेतु ई-नीलामी की निविदा आमंत्रण सूचना जारी
बीजापुर, 07 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला बीजापुर श्री संबित मिश्रा द्वारा जिले में रेत (उत्खनन एवं परिवहन) के लिए छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत नियम, 2025 के तहत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से निविदा आमंत्रण सूचना जारी की गई है। यह निविदा आमंत्रण 28 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से […]
दिशा समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित
अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत कार्यालय सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 25 सितम्बर 2025 को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक की सूचना पृथक से […]
जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक 3 फरवरी को
बिलासपुर, 28 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक 3 फरवरी को शाम 5 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में होगी। बैठक में प्रस्तावित नवीन इकाईयों की स्थापना, स्थापित इकाईयों के अनुदान संबंधी प्रकरणों एवं शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में वित्तीय वर्ष […]

