जांजगीर-चांपा, 08 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी के संयुक्त जांच दल ने बलौदा तहसील के ग्राम अंगारखार एवं हरदीविशाल छापेमारी कर अवैध धान व वाहन जप्त किया। तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार में सुमीरीत लहरें पिता दिनाराम लहरें के परिसर से 113 बोरी धान मात्रा 45.20 क्विंटल एवं ग्राम हरदीविशाल से गाड़ी क्रमांक सीजी 11 ए के 9475 से अवैध परिवहन करते 70 बोरी धान मात्रा 28 क्विंटल धान गाड़ी सहित थाना बलौदा के सुपुर्दगी में दिया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा जाएगी।
संबंधित खबरें
रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन
मोहला, 5 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के […]
जिले को निरोग बनाने की दिशा में प्रत्येक बुधवार को सभी आरोग्य मंदिरों में योगा क्लास एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
राजनांदगांव, 26 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले को निरोग बनाने की दिशा में प्रत्येक बुधवार को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जिले के सभी 118 उप स्वास्थ्य केन्द्रों और 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित योगा क्लास के साथ बीपी, शुगर और कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग […]
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सकरी बटालियन में जागरूकता कार्यक्रम
बिलासपुर, 18 दिसंबर, 2025/sns/-राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत 2nd बटालियन सकरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने उपस्थित कैडेटों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक कर, इसके प्रभावी बचाव के उपायों […]

