मोहला, 06 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 2 से 4 दिसंबर तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुल 167 स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू शामिल थे। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस व्यापक प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने सेवा गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा प्रक्रियागत सुधार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों की तकनीकी एवं प्रबंधन क्षमता को बढ़ाकर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करेगा तथा आमजन को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।
संबंधित खबरें
जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को मिला प्रथम स्थान – सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालयके बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम […]
दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए 15 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन
रायगढ़, 11 अक्टूबर 2025/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन और उन्हें अधिकार आधारित प्रोत्साहन के उद्देश्य से दिया जाता है, जिससे समाज में दिव्यांगजनों की भागीदारी और योगदान को […]
राजभवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह
राजभवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह रायपुर, 19 अक्टूबर 2025/राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने […]

