मोहला, 06 दिसंबर 2025/sns/- जिले में छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 के लिए राज्य वीरता पुरस्कार हेतु बच्चों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को दिया जाएगा जिन्होंने डूबते व्यक्ति को बचाने, आग से जान बचाने, चोरी या लूट की घटना में बहादुरी दिखाने या किसी भी असाधारण साहसिक कार्य को अंजाम दिया हो।
पात्रता के अनुसार घटना के समय बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये नकद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। नामांकन के लिए कलेक्टर की अनुशंसा, एफआईआर या पुलिस डायरी की प्रतिए समाचार पत्र की कटिंग ;यदि उपलब्ध हो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित चार अतिरिक्त फोटो और घटना का पूरा विवरण सहित आवेदन की तीन प्रतियां आवश्यक हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय भवन मोहला.मानपुर. अंबागढ़ चौकी में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का नि:शुल्क प्रारूप संबंधित विभाग से कार्यालयीन समय में 18 दिसंबर 2025 तक प्राप्त किया जा सकता है।

