मोहला, 06 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. विजय खोबरागड़े के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 2 से 4 दिसंबर तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुल 167 स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू शामिल थे। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस व्यापक प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने सेवा गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा प्रक्रियागत सुधार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों की तकनीकी एवं प्रबंधन क्षमता को बढ़ाकर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करेगा तथा आमजन को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।
संबंधित खबरें
सुकमा में धान खरीदी व्यवस्था सुदृढ़ किसानों को मिल रही सुविधा
सुकमा, 09 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुकमा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 25 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी नियमित एवं व्यवस्थित रूप से […]
समितियों में उपलब्ध उन्नत बीज एवं डीएपी के वैकल्पिक खाद का किसान जल्द करें उठाव
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जून 2025/sns/- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जिले में खरीफ सीजन के इस दौर में खाद-बीज की आवश्यकतानुसार भण्डारण की व्यवस्था की जा रही है | किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध हो सके इसके लिए समितियों की सतत निगरानी हेतु कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देशित […]
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथविश्व आर्द्रभूमि दिवस पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आर्द्रभूमि क्षेत्र में कचरा, पॉलीथिन आदि का नियमित सफाई करते रहना चाहिए ताकि जैव विविधता बनी रहे। डॉ कन्नौजे ने सभी सदस्यों को […]

