जांजगीर चांपा, 05 दिसम्बर 2025/sns/- जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य 10, पंथीनृत्य 10, सुआनृत्य 10, लोकगीत 10, कहानी लेखन 01, वाद-विवाद 02, नवाचार 02, राउत नाचा 10, करमानृत्य 10, पारंपारिक वेशभूषा 02, एकांकी नाटक 12, रॉक बैण्ड 10, चित्रकला 01 तथा कविता लेखन 01 प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उत्सव में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। जिले के प्रतिभागी/दल पंजीयन फार्म, फोटोग्राफ एवं आयु प्रमाण दस्तावेज सहित कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जांजगीर-चांपा (पुरानी सिंचाई कॉलोनी) में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770967779 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
युक्तियुक्तकरण पश्चात अब जिले में कुल 1,217 मतदान केंद्र, 61 नए मतदान केन्द्रों की मिली स्वीकृति
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2025/sns/- रायगढ़ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा और बेहतर चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मंजूरी दे दी गई है। जिसके पश्चात अब जिले में कुल 1217 मतदान केन्द्र हो गए है।अपर […]
रेशम कृषि मेला में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री श्री साव
कोरबा, 30 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव 30 अगस्त को पाली ब्लाक मुख्यालय में आयोजित रेशम, कृषि मेला 2025 में शामिल होंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव प्रातः 10 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर 11 बजे पाली पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रोजेक्ट दिव्य धुन के बच्चों को दी 11 हजार की प्रोत्साहन राशि
रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/sns/- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मंडपम रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में *प्रोजेक्ट दिव्य धुन* के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों ने तबला, गायन एवं अन्य विधाओं में मनमोहक प्रस्तुति दी। *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार की राशि […]


