जांजगीर चांपा, 05 दिसम्बर 2025/sns/- जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य 10, पंथीनृत्य 10, सुआनृत्य 10, लोकगीत 10, कहानी लेखन 01, वाद-विवाद 02, नवाचार 02, राउत नाचा 10, करमानृत्य 10, पारंपारिक वेशभूषा 02, एकांकी नाटक 12, रॉक बैण्ड 10, चित्रकला 01 तथा कविता लेखन 01 प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उत्सव में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। जिले के प्रतिभागी/दल पंजीयन फार्म, फोटोग्राफ एवं आयु प्रमाण दस्तावेज सहित कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जांजगीर-चांपा (पुरानी सिंचाई कॉलोनी) में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770967779 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शासकीय आई.टी.आई में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 23 जुलाई तक
सुकमा, 17 जुलाई 2025/sns/- राज्य की शासकीय आई.टी.आई में प्रवेश हेतु पुन रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध […]
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी को आना चाहिए तैरनाः- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
कवर्धा, 02 जुलाई 2025/sns/- बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि सभी को तैरना आना चाहिए। यह न केवल एक कला है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सरल और सशक्त उपाय भी है। यह बात जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, कवर्धा […]
“2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का 11 जनवरी को अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में होगा आयोजन
अंबिकापुर, 09 जनवरी 2026/sns/- शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा 11 जनवरी 2026 को शाम 04ः30 बजे से अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए फन एक्टिविटी, डांस, म्यूजिक, प्रश्नोत्तरी सहित […]

