छत्तीसगढ़

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान के उद्देशिका का वाचन किया

बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बीजापुर जिला कार्यालय में आज एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना एवं उद्देशिका के सामूहिक वाचन से हुई। अपर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वयं प्रस्तावना का वाचन किया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। प्रस्तावना हमें न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देती है। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व है कि वे अपने कार्यों और व्यवहार में संविधान के सिद्धांतों को सर्वाेपरि रखें। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए और संविधान के प्रति निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन प्रदान करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिला कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के संकल्प को पुनः मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *