जांजगीर-चांपा, 24 नवम्बर 2025/sns/- राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) श्रीमती मोनिका सिंह ने जिले मे जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत लछनपुर, बसंतपुर, मड़वा, मदनपुर (रैनपुर) एवं नवागांव का निरीक्षण किया। राज्य सलाहकार श्रीमती सिंह ने सभी स्वच्छाग्राही से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन के गीले और सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा घर से देने वाले कचरे को अलग अलग करने हेतु आग्रह एवं सभी लोगो को प्रेरित किया। उन्होंने यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा कर स्वच्छग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्वच्छाग्राही के अध्यक्ष, सचिव, समूह की दीदियां व गांव के सरपंच, सचिव, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी वित्तीय सहायता
बलौदाबाज़ार, 22 सितंबर 2025/sns/- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर उल्लेखनीय पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ में इस स्कॉलरशिप का शुभारंभ किया। पात्र छात्राएं 30 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उल्लेखनीय है कि अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप […]
बस्तर राइजिंग’ अभियान के तहत बीजापुर पहुँचा प्रतिनिधि मंडल -नम्बी वाटर फॉल में पर्यटकों से की मुलाकात जाना बीजापुर की संस्कृति और जीवन शैली
बीजापुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/ – ‘बस्तर राइजिंग’ अभियान के अंतर्गत बीजापुर पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नम्बी वाटरफॉल का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वहां घूमने आए पर्यटकों से बातचीत कर बीजापुर की संस्कृति, खानपान और परंपराओं के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय आदिवासी भाई-बहनों से भी मुलाकात कर […]
जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का सफल आयोजन
युवा प्रतिभाओं को मिला नया मंच, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर रायपुर, 22 दिसंबर 2025/sns/- जिले के युवाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का […]

