जांजगीर-चांपा, 24 नवम्बर 2025/sns/- राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) श्रीमती मोनिका सिंह ने जिले मे जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत लछनपुर, बसंतपुर, मड़वा, मदनपुर (रैनपुर) एवं नवागांव का निरीक्षण किया। राज्य सलाहकार श्रीमती सिंह ने सभी स्वच्छाग्राही से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन के गीले और सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा घर से देने वाले कचरे को अलग अलग करने हेतु आग्रह एवं सभी लोगो को प्रेरित किया। उन्होंने यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा कर स्वच्छग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्वच्छाग्राही के अध्यक्ष, सचिव, समूह की दीदियां व गांव के सरपंच, सचिव, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
30071 किसानों से 1,57,155.72 मे. टन धान की खरीदी की गई
दुर्ग, 12 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 30071 किसानों से 1,57,155.72 मे. टन धान खरीदी हुई है जिसकी लागत राशि 37,266.41 लाख रूपए है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है […]
आश्रम-छात्रावास निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति
सुकमा, 16 दिसंबर 2025/sns/-कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सुकमा द्वारा दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित 03 वर्षों से अधूरे पड़े हैं 10 आश्रम-छात्रावास संबंधी समाचार के संदर्भ में वास्तविक वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान जिले में कुल 19 आश्रम-छात्रावास […]
जिला चिकित्सालय के 100 बिस्तर मातृशिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का हो रहा सुरक्षित रूप से प्रसव
राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- जिला चिकित्सालय के 100 बिस्तर मातृशिशु अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने बड़ी संख्या में गर्भवती महिला पहुंचती है, जिनका सुरक्षित रूप से प्रसव कराया जा रहा हैं। अस्पताल में 2 स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा ऑपरेशन थियेटर में गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित रूप से प्रसव कराया जा रहा हैं तथा […]

