सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने शनिवार को जिले की सीमा और ओडिशा के बॉर्डर पर स्थित अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट कंचनपुर और अमलीपाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दोनों स्थानों में उपस्थित जांच दल के अधिकारी कर्मचारियों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। साथ ही उनके रजिस्टर को चेक किया गया। कलेक्टर ने वहां विद्युत व्यवस्था, रात्रि में अलाव जलाने और शीत से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल, स्वेटर आदि का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य निर्वाचन जैसा है, इसमें पूरी जवाबदारी से कार्य करना है। दोनों राज्यों के राहगीरों को सुविधा देना है, लेकिन जो कोचिया या अन्य व्यापारी, अवैध धान परिवहन कर रहे हैं उनको नहीं छोड़ना है, उन पर कड़ी निगाह रखें। कलेक्टर ने सभी जांच दल को पुख्ता चाक चौबंद के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार सरिया कोमल साहू, तहसीलदार बरमकेला मोहन साहू, पुष्पेन्द्र राज, खाद्य विभाग से विद्यानंद पटेल, पुलिस, वन, राजस्व विभाग सहित मंडी के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
भू-अर्जन के लंबित मामलों की कलेक्टर ने की समीक्षा
बिलासपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार एक-एक मामले की समीक्षा कर इन्हें एक महीने में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन में विलंब होने से संबंधित भू-स्वामी के साथ सरकार को भी नुकसान होता है। परियोजना की लागत मूल्य बढ़ […]
किसानों को एग्रिस्टेक किसान पंजीयन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो कलेक्टर डॉ कन्नौजे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम, उप संचालक कृषि, एएसडीओ, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी,कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों का बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा किया, जिसमें कलेक्टर ने जिले के एग्रिस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन कराने में शेष 10 हजार किसान का समितिवार, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी के […]
राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए आई टी आई प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन
कवर्धा, 30 सितम्बर 2025/sns/-अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित होने के उद्देश्य से जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कवर्धा, पंडरिया, बोडला, पिपरिया एवं सहसपुर-लोहारा में 23, 24, 26 एवं 27 सितंबर को कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को पंजीयन प्रक्रिया, प्रोफाइल अपडेट […]



