सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने शनिवार को जिले की सीमा और ओडिशा के बॉर्डर पर स्थित अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट कंचनपुर और अमलीपाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दोनों स्थानों में उपस्थित जांच दल के अधिकारी कर्मचारियों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। साथ ही उनके रजिस्टर को चेक किया गया। कलेक्टर ने वहां विद्युत व्यवस्था, रात्रि में अलाव जलाने और शीत से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल, स्वेटर आदि का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य निर्वाचन जैसा है, इसमें पूरी जवाबदारी से कार्य करना है। दोनों राज्यों के राहगीरों को सुविधा देना है, लेकिन जो कोचिया या अन्य व्यापारी, अवैध धान परिवहन कर रहे हैं उनको नहीं छोड़ना है, उन पर कड़ी निगाह रखें। कलेक्टर ने सभी जांच दल को पुख्ता चाक चौबंद के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार सरिया कोमल साहू, तहसीलदार बरमकेला मोहन साहू, पुष्पेन्द्र राज, खाद्य विभाग से विद्यानंद पटेल, पुलिस, वन, राजस्व विभाग सहित मंडी के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री रमेन डेका से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ढोकरा शिल्प कलाकारों ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 03 फरवरी 2026/sns/- सारंगढ़ जिले के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बैगनडीह (सालर) के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जनजाति समुदाय के शिल्प कलाकारों ने आज राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों ने पारंपरिक ढोकरा शिल्प कला से निर्मित बेल मेटल की आकर्षक मूर्ति राज्यपाल को भेंट की।राज्यपाल ने शिल्प कलाकारों […]
प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी
मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 03 अगस्त को प्रातः 11 से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के […]
कलेक्टर दीपक सोनी ने मनोविकास केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन,स्नेह और प्रेम की बांटी खुशियां
बलौदाबाजार, 11 अगस्त 2025/sns/- रक्षाबंधन के अवसर पर प्रेम, स्नेह और अपनत्व का सुंदर उदाहरण तब देखने को मिला जब कलेक्टर दीपक सोनी शुक्रवार क़ो मंडी परिसर स्थित मनोविकास केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच अपनी बेटियों के साथ पहुंचे और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। उन्होंने केंद्र में उपचाररत बच्चों क़ो स्नेह व […]


