छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान योजना हेतु आवेदन 30 नवंबर तक

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान योजना हेतु आवेदन 30 नवंबर तक

मुंगेली, 22 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान योजना” वर्ष 2025-26 के लिए 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वरिष्ठ खेल अधिकारी, ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवा पुरुष एवं महिलाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत राज्य के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियाँ आवेदन करने के पात्र होंगे। युवा रत्न सम्मान उन युवाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने उत्कृष्ट खेलकूद, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा, कला, संस्कृति, नेतृत्व, नवाचार, महिला सशक्तिकरण, बाल-विकास, तथा लोककलाओं सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाया हो। सम्मान के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को 01 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक-चिन्ह तथा शॉल से सम्मानित किया जाएगा। योजना में व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ ही किसी संस्था या संगठन द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को भी शामिल किया गया है। महिला एवं बाल विकास संबंधित उपलब्धियों के लिए भी विशेष श्रेणी निर्धारित है।
आवेदनकर्ताओं का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा सम्मान प्रदान किए जाने वाले वर्ष में उसकी आयु 01 अप्रैल को 15 वर्ष से कम नहीं और 31 मार्च में 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय, जिला कलेक्टोरेट परिसर, कक्ष क्रमांक 241 में जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *