धमतरी, 02 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगरी विकासखण्ड के ग्राम सियारीनाला में संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का पंजीयन करते हुए 02 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत 1463 सोलर प्लांट स्थापित
दुर्ग, 10 अक्टूबर 2025/sns/- पीएम सूर्य घर योजना के सफल और त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी कार्यपालन अभियंता, सोलर वेंडर, लीड बैंक मैनेजर और विभिन्न बैंकों के अन्य मैनेजर उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर […]
धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत टपरकेला क्लस्टर में शिविर का आयोजन
अम्बिकापुर, 19 जून 2025/sns/- जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक संचालित “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत ग्राम पंचायत टपरकेला में एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित […]
स्वस्थ मां दिवस का आयोजन 29 सितम्बर को
दुर्ग, 29 सितम्बर 2025/sns/- स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत 29 सितम्बर 2025 को जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्वस्थ मां दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध महिला हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य शिविर […]


