सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 नवंबर 2025/sns/-सारंगढ़ तहसील के ग्राम भोजपुर में मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स के गोदाम परिसर में धान मात्रा 130 बोरी (52 क्विंटल) एवं ग्राम छिंद में यश ट्रेडर्स के गोदाम परिसर में धान मात्रा 115 बोरी (46 क्विंटल) अवैध भंडारित होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया। जांच दल में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव उपनिरीक्षक अंजू दिनकर प्रीति तिर्की एव डी के साहू, जगदीश बरेठ शामिल रहे। इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम गिरसा निवासी भगतराम साहू के प्रतिष्ठान में मंडी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जांच पर 50 बोरी धान वजन 20 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित कर रखा पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम द्वारा जप्त करने की कार्यवाही की गई।
संबंधित खबरें
मनरेगा से डबरी निर्माण से बदली संतोष की किस्मत
जांजगीर-चांपा, 30 अगस्त 2025/sns/- जिले की जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम खैजा में महात्मा गांधी नरेगा योजना से एक बड़ी सफलता की कहानी सामने आई है। ग्राम के किसान श्री संतोष कुमार/बाबूराम की निजी भूमि पर लगभग 2.92 लाख रुपए की लागत से डबरी (छोटा तालाब) का निर्माण किया गया। इस कार्य से न केवल […]
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान
बिलासपुर, 2 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन स्थान पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह, लाल बहादुर शाला परिसर, बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की। वृद्धजन दिवस […]
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी 2 घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की होगी जांच
रायगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक (एबीए 25)भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ श्री प्रवीण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई […]

