सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 नवंबर 2025/sns/-सारंगढ़ तहसील के ग्राम भोजपुर में मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स के गोदाम परिसर में धान मात्रा 130 बोरी (52 क्विंटल) एवं ग्राम छिंद में यश ट्रेडर्स के गोदाम परिसर में धान मात्रा 115 बोरी (46 क्विंटल) अवैध भंडारित होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया। जांच दल में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव उपनिरीक्षक अंजू दिनकर प्रीति तिर्की एव डी के साहू, जगदीश बरेठ शामिल रहे। इसी प्रकार बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम गिरसा निवासी भगतराम साहू के प्रतिष्ठान में मंडी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जांच पर 50 बोरी धान वजन 20 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित कर रखा पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम द्वारा जप्त करने की कार्यवाही की गई।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला में बीएलओ के एसआईआर कार्यों का किया अवलोकन
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तहसील कार्यालय बरमकेला में एसआईआर काम में लगे बूथ लेवल अधिकारियों पुष्पा यादव, हबीबन निशा, दुखदाई सहिस, नंदकिशोर पटेल, देवेंद्र चौहान से मुलाक़ात कर उनके कार्यों की स्थिति को जाना और उनके दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान पुष्पेंद्र राज तहसीलदार बरमकेला, कोमल प्रसाद साहू नायब तहसीलदार […]
सहकारी समितियों से किसानों को 15 हजार क्विंटल बीज और 19 हजार 162 क्विंटल उर्वरक वितरित
मुंगेली, 12 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ सीजन में किसानों के लिए जिले के 66 सहकारी समितियों के माध्यम से 15 हजार क्विंटल बीज और 19 हजार 162 क्विंटल उर्वरक वितरित किया जा चुका है। जिला प्रशासन की सक्रियता से किसानों […]
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2025-रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए लिंक से करें रजिस्ट्रेशन
दुर्ग, 30 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ शासन के निर्देशानुसार 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रकिया ई-रोजगार पोर्टल की साईट www.erojgar.cg.gov.in में की जा रही हैं। इस मेले हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अंतर्गत […]

