कवर्धा, 14 नवंबर 2025/sns/- संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कवर्धा में 10 नवम्बर 2025 से आयोजित अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए कुल 9 व्यक्तिगत तथा 6 सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, खेलभावना एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। समापन समारोह में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व अधिष्ठाता डॉ. आर. के. द्विवेदी तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. सलिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया तथा महाविद्यालय द्वारा खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सफल आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा कुसुम ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. श्याम सिंह द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का यह सफल आयोजन महाविद्यालय में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम वर्क और समग्र विकास की भावना को पुष्ट करता है।
संबंधित खबरें
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला न्यायालय में विशेष जागरूकता शिविर संपन्न
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला न्यायालय परिसर राजनांदगांव में सेन्ट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेन्टल हेल्थ एण्ड न्यूरो सांइस देवादा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुषमा सावंत ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर […]
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारीइंडोर स्टेडियम धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन
रायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/sns/- भारतीय सेना द्वारा जनवरी 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। […]
निजी डबरी निर्माण से खेतों की सिंचाई मत्स्य पालन और आय में हुई वृद्धि
दुर्ग, 17 दिसंबर 2025/sns/- दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत हितग्राही श्री खिलेश्वर वर्मा के खेत में निजी डबरी निर्माण कार्य किया गया। यह कार्य ग्रामीण विकास, जल-संरक्षण की दिशा में मिसाल बनकर सामने आया।हितग्राही श्री खिलेश्वर […]

